Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Weather : छत्तीसगढ़ में 7 दिन बारिश का दौर, रायपुर में 4 डिग्री बढ़ा तापमान

प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान, वहीं तापमान बढ़ने से राजधानी में उमस का असर; अगले 7 दिनों तक मौसम रहेगा सक्रिय.

CG Weather : छत्तीसगढ़ में 7 दिन बारिश का दौर, रायपुर में 4 डिग्री बढ़ा तापमान
X

CG Weather : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय बना हुआ है। प्रदेश के कई हिस्सों में बीते 24 घंटों के दौरान तेज बारिश हुई, जबकि कुछ इलाकों में हल्की फुहारों से मौसम सुहावना रहा। सरगुजा, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के कुछ जिलों में भारी वर्षा दर्ज की गई।

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में अब तक की मौसमी बारिश सामान्य से करीब 6 प्रतिशत कम है। इसके बावजूद अगले 7 दिनों तक उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।

राजधानी रायपुर में पिछले दो दिनों में तापमान करीब 4 डिग्री बढ़कर 26 से 30 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। तापमान बढ़ने से लोगों को उमस का भी सामना करना पड़ रहा है। 21 अगस्त को रायपुर में आसमान सामान्यतः बादलों से घिरा रहेगा और एक-दो दौर बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

बीते 24 घंटों में लोरमी में सबसे ज्यादा 14 सेमी बारिश दर्ज की गई। जनकपुर-भरतपुर और कुकदूर में 13-13 सेमी, तखतपुर और लालपुर थाना क्षेत्र में 8-8 सेमी, कोटाडोल में 7 सेमी तथा रतनपुर और पेंड्रा रोड में 6-6 सेमी बारिश हुई।

प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने के बीच तापमान में उतार-चढ़ाव और उमस से लोगों को अगले कुछ दिनों तक राहत और गर्मी दोनों का सामना करना पड़ सकता है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019