Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़
CG Transfer News: मंत्रालय महानदी भवन में बड़ा फेरबदल, श्रीकांत वर्मा समेत 3 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, देखें आदेश
CG Transfer News: छत्तीसगढ़ के सामान्य प्रशासन विभाग ने तीन अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली। श्रीकांत वर्मा को पंचायत, के.पी. देवांगन को गृह और मंजूषा राजपूत को खाद्य विभाग का प्रभार मिला।

रायपुर। Transfer News: छत्तीसगढ़ सरकार ने मंत्रालय महानदी भवन स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों की पदस्थापना और अतिरिक्त प्रभार में बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के तहत पंचायत एवं ग्रामीण विकास, गृह और खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग से जुड़ी जिम्मेदारियों में परिवर्तन किया गया है।
इस बदलाव में उप सचिव श्रीकांत वर्मा को नया अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं, अवर सचिव के.पी. देवांगन की पदस्थापना गृह विभाग में की गई है। इसके अलावा मंजूषा राजपूत को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
देखें आदेश:-
Next Story


