CG Swine Flu : छत्तीसगढ़ में H1N1 के 16 नए मरीज, रायपुर में सबसे ज्यादा 8 केस, एक्टिव मरीज 89
नए मामलों में रायपुर के 8, कोरबा के 4, बिलासपुर के 3 और रायगढ़ का 1 मरीज शामिल; जनवरी से अब तक 251 संक्रमित मरीज मिले

CG Swine Flu : रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में 16 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें सबसे ज्यादा मामले राजधानी रायपुर से सामने आए हैं।
नए मामलों में रायपुर के 8, कोरबा के 4, बिलासपुर के 3 और रायगढ़ का 1 मरीज शामिल है। इसके साथ ही जनवरी 2026 से अब तक प्रदेश में स्वाइन फ्लू संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 251 पहुंच गई है।
रायपुर में सबसे ज्यादा मामले
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार रायपुर जिले में अब तक 108 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है, जो प्रदेश में सबसे अधिक है। लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी और उपचार व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है।
फिलहाल प्रदेश में 89 एक्टिव मरीज हैं। इनमें 22 मरीज होम आइसोलेशन में हैं, जबकि 67 मरीज अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं। राहत की बात यह है कि जनवरी 2026 से अब तक स्वाइन फ्लू से किसी मरीज की मौत दर्ज नहीं हुई है।
जानें कहां कितने मरीज मिले –


