Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Suspended : PMGSY में करोड़ों की अनियमितता का मामला, 4 अधिकारी-कर्मचारी निलंबित

बीजापुर में PMGSY सड़क निर्माण और अधिक भुगतान की शिकायतों पर कार्रवाई, तत्कालीन EE, SDO समेत 4 अधिकारी-कर्मचारियों को किया गया निलंबित; ठेकेदारों से रिकवरी और FIR की प्रक्रिया जारी।

CG Suspended : PMGSY में करोड़ों की अनियमितता का मामला, 4 अधिकारी-कर्मचारी निलंबित
X

CG Suspended : बीजापुर। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत बीजापुर जिले में सड़क निर्माण और भुगतान से जुड़ी कथित अनियमितताओं के मामले में सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने चार अधिकारी-कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। मामले की विभागीय जांच अभी जारी है।

PMGSY के ईई रूपेंद्र भूआर्य के अनुसार, सड़क निर्माण में गुणवत्ता संबंधी शिकायतों के साथ-साथ अधिक भुगतान किए जाने के आरोपों की जांच के बाद यह कार्रवाई की गई है। निलंबित अधिकारियों-कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।

जानकारी के मुताबिक, तत्कालीन ईई सुरेश नागेश, एसडीओ मुविष लहरे, सुरेश बांदे और सतानंद महिकवार के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है।

विभाग के अनुसार, PMGSY की विभिन्न सड़कों के निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, भुगतान और अन्य प्रक्रियाओं को लेकर शिकायतें सामने आई थीं। जांच में अनियमितताओं के बिंदुओं की पड़ताल की जा रही है।

वहीं, मामले में संलिप्त पाए जाने वाले ठेकेदारों से राशि की रिकवरी और FIR की कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू किए जाने की बात कही गई है। विभागीय जांच पूरी होने के बाद मामले में और कार्रवाई होने की संभावना है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019