Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Sports : रायपुर में गैर-आवासीय खेल अकादमी के लिए चयन ट्रायल, 13 से 17 वर्ष के खिलाड़ी ले सकेंगे हिस्सा

23 सितंबर को फुटबॉल-तीरंदाजी और 24 सितंबर को हॉकी-एथलेटिक्स के ट्रायल, चयनित खिलाड़ियों को निःशुल्क प्रशिक्षण के साथ खेल किट, बीमा और शिष्यवृत्ति की सुविधा मिलेगी.

CG Sports : रायपुर में गैर-आवासीय खेल अकादमी के लिए चयन ट्रायल, 13 से 17 वर्ष के खिलाड़ी ले सकेंगे हिस्सा
X

CG Sports : इम्तियाज अंसारी, रायपुर। छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में विभागीय गैर-आवासीय खेल अकादमी के लिए 2026-27 सत्र में खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इसके लिए रायपुर में विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों के चयन ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं।

चयन प्रक्रिया के तहत 23 सितंबर को फुटबॉल और तीरंदाजी के खिलाड़ियों का ट्रायल होगा, जबकि 24 सितंबर को हॉकी और एथलेटिक्स के खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। फुटबॉल, हॉकी और एथलेटिक्स के ट्रायल स्वामी विवेकानंद स्टेडियम, कोटा में होंगे, जबकि तीरंदाजी खिलाड़ियों का चयन तीरंदाजी एरिना में किया जाएगा।

इस चयन ट्रायल में छत्तीसगढ़ के साथ अन्य राज्यों के 13 से 17 वर्ष की आयु के खिलाड़ी भी शामिल हो सकेंगे। चयन प्रक्रिया के जरिए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अकादमी से जोड़कर उन्हें खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर दिया जाएगा।



चयनित खिलाड़ियों को मिलेंगी कई सुविधाएं

अकादमी के लिए चयनित खिलाड़ियों को निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही खिलाड़ियों को खेल पोशाक, खेल किट, बीमा और शिष्यवृत्ति जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

इस पहल का उद्देश्य कम उम्र में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें बेहतर प्रशिक्षण और आवश्यक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए खुद को तैयार कर सकें।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019