Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़
CG News : नदी किनारे युवक की शव मिलने से फैली सनसनी, पुल से छलांग लगाने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
सूरजपुर के बसदेई चौकी क्षेत्र में 24 वर्षीय ऋषिकेश राजवाड़े का शव बरामद, मौत की वजह अब तक स्पष्ट नहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

CG News : सूरजपुर। जिले में नदी किनारे एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान खोपा निवासी 24 वर्षीय ऋषिकेश राजवाड़े के रूप में हुई है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, मामला बसदेई चौकी क्षेत्र का है। नदी किनारे युवक का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शुरुआती आशंका जताई जा रही है कि युवक ने पुल से नीचे छलांग लगाई होगी, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की पड़ताल कर रही है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Next Story


