Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : खुली नाली में गिरने से युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी

तखतपुर के होलिका चौक में हुआ हादसा, 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया युवक, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

CG News : खुली नाली में गिरने से युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी
X

CG News : बिलासपुर। जिले के तखतपुर में एक दर्दनाक हादसे में युवक की जान चली गई। नगर के होलिका चौक के पास सड़क किनारे बनी करीब तीन फीट गहरी खुली नाली में गिरने से युवक की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है, वहीं खुले नालों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नगर की व्यवस्थाओं पर सवाल उठने लगे हैं।

मृतक की पहचान संतोष देवांगन उर्फ शारूख के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, 29 अक्टूबर की रात युवक नशे की हालत में होलिका चौक के आसपास घूम रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे बनी गहरी नाली में जा गिरा।

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को नाली से बाहर निकाला। इसके बाद 108 एंबुलेंस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

युवक की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं इस घटना ने एक बार फिर शहरों और कस्बों में सड़क किनारे खुली नालियों से होने वाले खतरे को उजागर किया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019