Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : खेत के पास पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

मुंगेली के कोदवाबानी गांव में 44 वर्षीय शिवकुमार उर्फ पवन का शव मिला, फटे कपड़े और हाथ पर बंधी पट्टी से मामला संदिग्ध; आत्महत्या के साथ हत्या के एंगल से भी जांच जारी।

CG News : खेत के पास पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
X

CG News : लोरमी। मुंगेली जिले के कोदवाबानी गांव में शुक्रवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब खेत के पास एक पेड़ पर युवक का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान 44 वर्षीय शिवकुमार उर्फ पवन के रूप में हुई है। घटना लालपुर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, सुबह कुछ किसान खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर पेड़ पर लटके शव पर पड़ी। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू की और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। जांच के दौरान घटनास्थल से कुछ महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मामले को संदिग्ध बनाने वाली बात मृतक के फटे हुए कपड़े और हाथ पर बंधी पट्टी है। इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस फिलहाल सिर्फ आत्महत्या मानकर जांच नहीं कर रही है, बल्कि हत्या के एंगल से भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस परिजनों और आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019