CG News : जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच
CG News, Chhattisgarh Crime, Dead Body Found, Forensic Investigation, Police Investigation, जंगल में मिला युवक का शव, पेड़ से लटका मिला शव, युवक की संदिग्ध मौत, पुलिस और फॉरेंसिक टीम, छत्तीसगढ़ समाचार

CG News : जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सोमवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मामला बड़ांजी थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान पलवा नवागांव निवासी करन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, टांडपाल के जंगल में एक पेड़ पर उसका शव फांसी के फंदे से लटका मिला। जंगल में शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।
स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद बड़ांजी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इसके साथ ही फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।
फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।


