Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : प्रेमी की मौत का सदमा नहीं सह सकी युवती, दो दिन बाद फांसी लगाकर दी जान

सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद प्रेमिका ने भी उठाया आत्मघाती कदम

CG News : प्रेमी की मौत का सदमा नहीं सह सकी युवती, दो दिन बाद फांसी लगाकर दी जान
X

CG News : सूरजपुर। जिले से एक बेहद भावुक और दर्दनाक घटना सामने आई है। सड़क हादसे में अपने प्रेमी की मौत के बाद एक 20 वर्षीय युवती गहरे सदमे में चली गई। दो दिन तक मानसिक आघात से जूझने के बाद उसने घर में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस दोहरी मौत से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, मामला करंजी चौकी क्षेत्र का है। दो दिन पहले सड़क दुर्घटना में वीरपाल नामक युवक की मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते थे। प्रेमी की अचानक मौत के बाद युवती पूरी तरह टूट गई और लगातार गुमसुम रहने लगी।

परिजनों के अनुसार, युवती ने घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में प्रेमी की मौत के सदमे को आत्महत्या की वजह माना जा रहा है। हालांकि मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019