Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : धमकी और प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट बरामद, पुलिस जांच में जुटी

दुर्ग के डिपरापारा में पायल निर्मलकर की आत्महत्या के मामले में सुसाइड नोट के आधार पर जांच जारी, परिजनों ने युवक पर प्रताड़ना और निजी तस्वीरें वायरल करने की धमकी देने का लगाया आरोप।

CG News : धमकी और प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट बरामद, पुलिस जांच में जुटी
X

CG News : दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग स्थित सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के डिपरापारा में एक युवती की आत्महत्या का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान पायल निर्मलकर के रूप में हुई है। आत्महत्या से पहले युवती द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट में योगी नामक युवक को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराए जाने की बात सामने आई है। परिजनों ने युवक पर प्रताड़ित करने और निजी तस्वीरें व वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

दो महीने से परेशान थी युवती, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

परिजनों के मुताबिक, पायल की योगी नामक युवक से पुरानी पहचान थी और दोनों के बीच बातचीत होती थी। आरोप है कि पिछले करीब दो महीने से युवक पायल पर अवैध संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था। साथ ही, उसकी बात नहीं मानने पर निजी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी जा रही थी। परिजनों का कहना है कि इन धमकियों के कारण पायल मानसिक रूप से परेशान थी।



मोबाइल में मिले फोटो और पेमेंट के स्क्रीनशॉट

जानकारी के अनुसार, घटना से पहले पायल अपना मोबाइल फोन अनलॉक छोड़ गई थी। मोबाइल की गैलरी में कई तस्वीरें और पेमेंट से जुड़े स्क्रीनशॉट मिलने की बात सामने आई है। इसके अलावा, युवती ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए योगी को जिम्मेदार बताया है। हालांकि, इन सभी तथ्यों और आरोपों की पुलिस जांच कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019