Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : घर के पास पेड़ पर फंदे से लटका मिला महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के कटरा धनुहारीटोला गांव में सुबह सामने आई घटना, मरवाही पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा; मौत की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं।

CG News : घर के पास पेड़ पर फंदे से लटका मिला महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी
X

CG News : पेंड्रा। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही थाना क्षेत्र के कटरा धनुहारीटोला गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक महिला का शव घर के पास पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सुबह शव नजर आने के बाद परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

जानकारी मिलते ही मरवाही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर घटनास्थल की जांच शुरू की। मृतका की पहचान हो चुकी है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में घटना को आत्महत्या से जोड़कर देखा है, हालांकि महिला ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी सामने नहीं आई है।

पुलिस ने आसपास के लोगों और मृतका के परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है। घटना से जुड़े हर पहलू की जांच की जा रही है, ताकि मौत के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सके।

पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019