Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : जंगल किनारे नाले में मिला अज्ञात युवती का शव, इलाके में फैली सनसनी

हितेकसा गांव की घटना, 35 से 40 साल की बताई जा रही मृतका की नहीं हो सकी पहचान, पुलिस ने जांच शुरू की

CG News : जंगल किनारे नाले में मिला अज्ञात युवती का शव, इलाके में फैली सनसनी
X

CG News : बालोद। जिले के गुरुर थाना क्षेत्र के हितेकसा गांव में जंगल किनारे स्थित नाले में अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। नाले में पानी के बहाव के बीच शव नजर आने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही गुरुर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकालकर अपने कब्जे में लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृत महिला की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष बताई जा रही है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

शव मिलने के बाद जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने शव को सुरक्षित अस्पताल में रखवाया है। महिला की पहचान के साथ-साथ उसकी मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।

पुलिस आसपास के इलाके में भी जानकारी जुटा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि महिला वहां तक कैसे पहुंची। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल गुरुर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019