CG News : वर्दी में बॉलीवुड गाने पर Reel बनाना TI को पड़ा भारी, DIG ने किया लाइन अटैच, नए थाना प्रभारी की भी नियुक्ति
जशपुर के फरसाबहार थाने में पदस्थ थे टीआई कोमल नेताम, सोशल मीडिया पर वर्दी में Reel का वीडियो वायरल होने के बाद DIG ने जारी किया कार्रवाई का आदेश; संदीप कौशिक को मिली नए थाना प्रभारी की जिम्मेदारी
CG News : जशपुर। जशपुर जिले के फरसाबहार थाने में पदस्थ टीआई कोमल नेताम को वर्दी पहनकर बॉलीवुड गाने पर Reel बनाने के मामले में लाइन अटैच कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर टीआई का Reel वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा में आया था।
बताया जा रहा है कि टीआई कोमल नेताम ने पुलिस की वर्दी में बॉलीवुड गाने पर Reel बनाकर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली और वर्दी के इस्तेमाल को लेकर लोगों के बीच चर्चा शुरू हो गई।
मामले को संज्ञान में लेते हुए जशपुर DIG ने कार्रवाई करते हुए टीआई कोमल नेताम को लाइन अटैच करने का आदेश जारी किया है। कोमल नेताम इससे पहले फरसाबहार थाने में थाना प्रभारी के पद पर तैनात थे।
वहीं, फरसाबहार थाने की जिम्मेदारी अब संदीप कौशिक को सौंपी गई है। उन्हें नए थाना प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया है।



