Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : संघर्ष मोर्चा ने रैली निकालकर टेट मुक्ति के लिए सौंपा ज्ञापन

CG News : संघर्ष मोर्चा ने रैली निकालकर टेट मुक्ति के लिए सौंपा ज्ञापन
X

महासमुंद। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा जिला इकाई महासमुन्द ने जिला संयोजक नारायण चौधरी, विजय कुमार धृतलहरे के साझा अगुवाई में मोर्चा के प्रांतीय आह्वान पर जिलास्तरीय टेट मुक्ति रैली सहित पांच सूत्रीय मांगों के शीघ्र निराकरण के लिए माँ भवानी दुर्गा मंदिर बरौंडा चौक के प्रांगण से होते हुए जिला कलेक्टर महासमुन्द को मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, मुख्य सचिव, शिक्षा सचिव, संचालक डीपीआई के नाम का ज्ञापन सौंपा।

मोर्चा ने विशाल रैली में शिक्षक एकता जिन्दाबाद के नारे लगाते हुए सरकार से कहा कि टेट की अनिवार्यता समाप्त किया जावे, तात्कालिक सेवा शर्तों के आधार पर ही अर्हताधारियों को शिक्षक बनाया गया है अब नई सेवा शर्त क्यों थोपा जा रहा है। विगत 30 वर्ष के अनुभवधारी शिक्षकों के लिए टेट की अनिवार्यता अचानक क्यों आवश्यक हो गई है। अगर सरकार चाहे तो टेट की अनिवार्यता को शिथिल कर सकती है लेकिन ऐसा न कर शिक्षकों को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना कर शिक्षा विभाग में संविलयन किया गया है तो फिर पुरानी पेंशन के लिए प्रथम सेवा अवधि की गणना क्यों नहीं की जा रही है।

मोर्चा ने प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा की गणना करते हुए पूर्ण पेंशन की मांग की है। केंद्रीय वेतनमान की संरचना से वेतन विसंगति दूर की जा सकती है। शिक्षकों के लिए ब्रिज कोर्स लागू कर बीएड करवाया जा सकता है। वर्तमान राजपत्र 2026 में एलबी व्याख्याता और नियमित व्याख्याता एकसमान मानकर वरिष्ठता दी गई है, एलबी संवर्ग के व्याख्याता, व्याख्याता के पद पर लगातार 2 दशकों से कार्यरत हैं तो इन्हें नियमित व्याख्याता को ऊपर कैसे किया जा सकता है? मोर्चा ने इस विसंगतिपूर्ण राजपत्र 2026 के भर्ती एवं पदोन्नति नियम के विसंगतियों को दूर करने की माँग की है। मोर्चा के नारायण चौधरी, विजय कुमार धृतलहरे, सुधीर प्रधान, पूर्णानंद मिश्रा, केशवराम साहू ने संबोधित किया। विकासखंड संयोजक राजेश साहू, विनोद यादव, महेंद्र चौधरी, गजेंद्र नायक, ललित साहू, नीलाम्बर नायक ने रैली में अपने अपने विकासखण्डों का नेतृत्व किया।




प्रांतीय सह संयोजक नरोत्तम चौधरी, अर्चना तिवारी जिला सह संयोजक साधराम अजय, नंदकुमार साहू, विजय प्रधान, लालजी साहू, लोरिश कुमार, प्रदीप वर्मा, पवन साहू, मानसी अग्रवाल, दमयंती कौशिक, माहेश्वरी साहू, उर्मिला मिश्रा, तुलसी पटेल ने सफल रैली बनाने के लिए अपनी अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। आज के विशाल रैली में छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा जिला महासमुन्द से जगदीश सिन्हा, भरत साहू, विकास साहू, मनीष अवसरिया, सुनीता साहू, आरती सोनवानी, हेमिन ठाकुर, देवेन्द्र चन्द्राकर, घनश्याम चक्रधारी, सौरभ मेहरकुरे, सनत साहू, किशन साहू, जितेन्द्र साहू, राजेन्द्र पांडे, विद्या प्रसाद चंद्रकार, लखन साहू, लुभान दीवान, मोहिंदर पांडे, गुरुदत्त पटेल, महेन्द्र बंजारे, रामनारायण साहू, खिलावन वर्मा, गौरीशंकर पटेल, सोमनाथ चौहान , नमोकंकण प्रसाद तिवारी, नरेश पटेल, अनूप नायक, लोरिश कुमार, दीपक देवांगन, विजय दीवान, मनोज पटेल, डिकेश कश्यप, जगदीश सामल, गायत्री सिन्हा, सुलोचना पटेल, गिरजा साहू, तनुजा ठाकुर, दीपिका देवांगन, ममता प्रधान, जानकी साहू, रंजना ध्रुव, मंजू साहू, अंजू नामदेव, सरिता साहू, दीप्ति शर्मा, सृष्टि साहू, धनेश्वरी साहू, ममता राजकमल, खेमलता पटेल, गीता दीवान, दामिनी देवांगन, रोहित ठाकुर, चुम्मन लाल जगत, खुश साहू, अंकित चंद्राकर, लव कुमार पटेल, नंद कुमार साव, महेंद्र वर्गे, दरस राम पटेल, दीपक पटेल, मनोज पटेल, चरण साहू, लोकेश कुमार पात्रो, दुर्बादल दीप, चंद्रशेखर पटेल, सत्य कुमार नायक, अनिल पटेल, शम्भु सिंह पारेश्वर, चैन कुमार सिदार, सोहन लाल गेंद्रे, अवध राम जगत, शिव कुमार बाघ, श्रीधर यादव, पूरन्दर बंछोर, अमर कोसरिया, मोहन साहू, ईश्वरी साहू, लक्ष्मण मानिकपुरी, खोशील गेंद्रे, मानिक साहू, राधेश्याम पटेल, रवि पटेल, धनी साहू, मनहरण भट्ट, खेमिन साहू, भारती सोनी, पूर्णिमा मानिकपुरी, लक्ष्मी साहू, सरिता साहू, जीवन साहू , जितेंद्र चन्द्राकर, कोमल साहू, आशीष साहू, तुलेंद्र सागर, खोमन चंद्राकर, सविता साहू, देवेंद्र साहू, लक्ष्मीनाथ सकरिया, मनहरण भट्ट, रेवती रमण तारक, ईश्वर साहू, विजय साहू, राजेश मिश्रा, सारिका साकरकर, चंद्रिका साहू, खेमलता कंवर, हेमलता साहू, थानू साहू, केवल साहू, सुमन दीवान, सावली गेंद्रे, सोमी चंद्राकर, कमलेश साहू, योगेश साहू, माहेश्वरी साहू, बेनेडिक्ट तिर्की, मनोज साहू, नीरज साहू, ज्योत्सना गिलहरे, राजेश मार्कण्डेय, महेंद्र ध्रुव, चेतन, खेलावन कांड्रा, भीखम कश्यप, कनक चंद्राकर, देवेंद्र भोई, कैलाश चन्द्र पटेल, नरेश बारिक, पवन कुमार यादव, धर्मेंद्रनाथ राणा, पंचानन साहू, अनिल बारिक, जोगेंद्र किशोर साहू, दिनेश प्रधान, पूर्णचंद्र भोई, शशिभूषण रावल, अशोक साहू, भरत सोनी, वारिश कुमार, महेन्द्र पाल साहू, अनिल सिँह साव, आरिफ बेग, गजानंद भोई, हेमंत दास, वीरेन्द्र नर्मदा, डीजेन्द्र कुर्रे, के एल चौहान, अमित चौरसिया चंद्रकांत चौरसिया, नरेन्द्र नायक, अरुण प्रधान, कौशल्याचौहान, हीराधार साव, रेशमलाल चौधरी, पूरन्दर बंछोर, धोबालाल पटेल, सुदामा पटेल सहित हजारों शिक्षक इस विशाल रैली में सम्मिलित हुए।

उक्ताशय की जानकारी जिला सचिव नंदकुमार साहू एवं जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप वर्मा ने दी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019