Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : ट्रेन की चपेट में आने से किशोर की मौत, पुलिस जांच में जुटी

कांकेर के भानुप्रतापपुर में पंडरीपानी गांव के पास रेल हादसे में 13 वर्षीय अमन कुलदीप की मौत, घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस।

CG News : ट्रेन की चपेट में आने से किशोर की मौत, पुलिस जांच में जुटी
X

CG News : कांकेर। जिले के भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में 13 वर्षीय बालक की जान चली गई। ग्राम पंडरीपानी के पास ट्रेन की चपेट में आने से अमन कुलदीप की मौके पर ही मौत हो गई। परिवार के इकलौते बेटे की असमय मौत से माता-पिता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह अंतागढ़ से रायपुर की ओर जा रही यात्री ट्रेन पंडरीपानी गांव के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान अमन ट्रेन की चपेट में आ गया।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंडरीपानी में राम सप्ताह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि शनिवार और रविवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे तक अमन को दोस्तों के साथ कार्यक्रम स्थल पर देखा गया था। इसके बाद वह रेलवे पटरी तक कैसे पहुंचा और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, यह अभी स्पष्ट नहीं है।

घटना की सूचना मिलने पर भानुप्रतापपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019