Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित नक्सली ने लगाई फांसी, मौके पर पहुंची FSL टीम

बीजापुर में 26 वर्षीय नरसू बोडू की मौत, फरवरी 2025 में किया था आत्मसमर्पण, आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

CG News : पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित नक्सली ने लगाई फांसी, मौके पर पहुंची FSL टीम
X

CG News : बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुनर्वास केंद्र में रह रहे एक आत्मसमर्पित नक्सली की मौत का मामला सामने आया है। 26 वर्षीय नरसू बोडू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

2025 में किया था आत्मसमर्पण

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान नरसू बोडू, पिता लक्ष्मैया बोडू, निवासी कामकानार, थाना गंगालूर क्षेत्र के रूप में हुई है। उसने 27 फरवरी 2025 को बीजापुर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया था। इसके बाद वह पुनर्वास केंद्र में रह रहा था। इसी दौरान उसने फांसी लगा ली। घटना के बाद पुनर्वास केंद्र में हड़कंप मच गया और मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय बीजापुर भेज दिया है। फिलहाल नरसू बोडू द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019