Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़
CG News : सब स्टेशन के ट्रांसफॉर्मर में लगी भीषण आग, 40 गांवों की बिजली प्रभावित
बालोद के गुरूर थाना क्षेत्र के बोहारडीह सब स्टेशन में हादसा, दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर पाया काबू; विद्युत विभाग की टीम बहाली में जुटी
CG News : बालोद। जिले के गुरूर थाना क्षेत्र के बोहारडीह सब स्टेशन में ट्रांसफॉर्मर में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
आग की लपटें तेज होने के कारण मौके पर दमकल की दो गाड़ियां बुलाई गईं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
ट्रांसफॉर्मर में आग लगने के बाद सब स्टेशन से जुड़े करीब 40 गांवों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। विद्युत विभाग की टीम आपूर्ति बहाल करने और क्षतिग्रस्त ट्रांसफॉर्मर की स्थिति का आकलन करने में जुटी है।
घटना के बाद आसपास के इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। राहत की बात है कि अब तक किसी जनहानि की सूचना सामने नहीं आई है।
Next Story



