Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, नक्सलियों का हथियार और विस्फोटकों से भरा डंप बरामद

दंतेवाड़ा के जंगलों में सर्च ऑपरेशन के दौरान AK-47, इंसास राइफल, BGL शेल और बम समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद

CG News : दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और CRPF की संयुक्त टीम ने बारसूर थाना क्षेत्र के मांगनार, कोहकमेटा और तोड़मा के जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान नक्सलियों द्वारा जंगल में छिपाकर रखे गए भारी मात्रा में हथियार, कारतूस और विस्फोटक बरामद किए गए।

बरामद सामान में 1 AK-47 राइफल, 23 राउंड कारतूस, 1 इंसास राइफल, 1 इंसास मैगजीन, 6 भरमार बंदूकें, 1 BGL लॉन्चर और 9 BGL शेल शामिल हैं। इसके अलावा सुरक्षाबलों ने 8 कुकर बम, 2 टिफिन बम और 315 बोर के 138 राउंड कारतूस भी बरामद किए हैं।

सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को वॉकी-टॉकी सेट, पिस्टन रॉड स्प्रिंग, कॉर्डेक्स वायर, नक्सली वर्दी के 2 जोड़े, कार इन्वर्टर और मल्टीमीटर समेत अन्य सामग्री भी मिली है। पुलिस के मुताबिक, बरामदगी नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है। सुरक्षा बलों द्वारा इलाके में आगे भी सर्च ऑपरेशन जारी रखा गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019