Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : रिपेयरिंग दुकान में लगी भीषण आग, टीवी-फ्रिज समेत लाखों का सामान जलकर खाक

इमलीभाठा वार्ड में दोपहर करीब 12 बजे लगी आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका; फायर ब्रिगेड से पहले स्थानीय लोगों ने टैंकर से बुझाने का किया प्रयास।

CG News : रिपेयरिंग दुकान में लगी भीषण आग, टीवी-फ्रिज समेत लाखों का सामान जलकर खाक
X

CG News : महासमुंद। शहर के इमलीभाठा वार्ड में रविवार दोपहर टीवी-फ्रिज रिपेयरिंग दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और दुकान से उठते काले धुएं के कारण आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आने से दुकान में रखा टीवी, फ्रिज और रिपेयरिंग का अन्य सामान जलकर खाक हो गया।

जानकारी के मुताबिक, डीके फ्रिज-टीवी सेंटर में दोपहर करीब 12 बजे अचानक आग लगी। दुकान संचालक धनेश निषाद को घटना की जानकारी मिलते ही वह मौके पर पहुंचे। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। आग तेजी से फैलने के कारण दुकान के भीतर रखा सामान इसकी चपेट में आ गया। देखते ही देखते टीवी, फ्रिज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण धू-धूकर जलने लगे। आग की लपटें और काले धुएं का गुबार देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने संभाला मोर्चा

दुकान रिहायशी इलाके में होने के कारण आग के आसपास की दुकानों और मकानों तक फैलने का खतरा बना हुआ था। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद और स्थानीय लोगों ने टैंकर से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। बाद में फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कार्रवाई की। फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। वहीं आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच भी जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019