Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : पोटाकेबिन में 47 छात्राएं अचानक बीमार, उल्टी-दस्त और बुखार की शिकायत, एक की हालत गंभीर

सुकमा के पोलमपल्ली बालिका पोटाकेबिन में दो दिन में बिगड़ी 47 छात्राओं की तबीयत, 23 का दोरनापाल स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी; गंभीर छात्रा जिला अस्पताल रेफर।

CG News : पोटाकेबिन में 47 छात्राएं अचानक बीमार, उल्टी-दस्त और बुखार की शिकायत, एक की हालत गंभीर
X

CG News : सुकमा। जिले के पोलमपल्ली स्थित बालिका पोटाकेबिन में बड़ी संख्या में छात्राओं के अचानक बीमार पड़ने से हड़कंप मच गया है। पिछले दो दिनों में 47 छात्राओं की तबीयत बिगड़ने की जानकारी सामने आई है। छात्राओं को बुखार, उल्टी और दस्त की शिकायत के बाद दोरनापाल स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद कुछ छात्राओं की हालत में सुधार हुआ और उन्हें वापस पोटाकेबिन भेज दिया गया। वहीं 23 छात्राओं का अभी दोरनापाल स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी है। एक छात्रा की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे सुकमा जिला अस्पताल रेफर किया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

पोलमपल्ली के इस पोटाकेबिन में करीब 350 छात्राएं अध्ययनरत हैं। कम समय में बड़ी संख्या में छात्राओं के बीमार पड़ने के बाद संस्थान की भोजन, पेयजल और साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

हालांकि, छात्राओं के बीमार होने की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और छात्राओं की स्वास्थ्य स्थिति की निगरानी की जा रही है। बीमारी के कारणों का पता लगाने के लिए आवश्यक जांच भी की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019