Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : पुलिस और वन विभाग की टीम ने दी दबिश, पूर्व सरपंच के बेटे के कब्जे से सागौन के 31 नग जब्त

बांधा में अवैध लकड़ी भंडारण की सूचना पर संयुक्त कार्रवाई, वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज

CG News : पुलिस और वन विभाग की टीम ने दी दबिश, पूर्व सरपंच के बेटे के कब्जे से सागौन के 31 नग जब्त
X

CG News : बिलासपुर। जिले के ग्राम बांधा में अवैध इमारती लकड़ी के भंडारण की सूचना पर पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पूर्व सरपंच खम्मन सोनवानी के घर से उनके बेटे राजेश सोनवानी के कब्जे में रखे सागौन के 31 नग चिरान और सिलपट बरामद किए गए। मामले में वन अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

सूचना के बाद हरकत में आई संयुक्त टीम

जानकारी के मुताबिक, ग्राम बांधा में अवैध रूप से इमारती लकड़ी जमा करने और कारोबार किए जाने की सूचना मिल रही थी। इसके बाद जुनापारा चौकी पुलिस और वन विभाग ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की योजना बनाई। टीम ने पूर्व सरपंच के घर छापेमारी की, जहां सागौन की लकड़ी बरामद हुई। लकड़ी की कीमत लाखों रुपये होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक कीमत सामने नहीं आई है।

लकड़ी कहां से आई, जांच में जुटी टीम

सागौन की बाजार में अच्छी मांग और अधिक कीमत के चलते इसके अवैध भंडारण एवं परिवहन पर वन विभाग की नजर रहती है। अब जांच में लकड़ी के स्रोत, उसके परिवहन और भंडारण से जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल की जा सकती है। पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई के बाद मामले में आगे की जांच जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019