Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : पालकी यात्रा में विवाद के बाद युवक की पिटाई, वीडियो वायरल, 5 नाबालिग हिरासत में

बजरंग चौक के पास मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

CG News : कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा में पालकी यात्रा के दौरान युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक एक युवक को घेरकर लात-घूंसों से मारते नजर आ रहे हैं। घटना सामने आने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, शहर में पालकी यात्रा के दौरान बजरंग चौक के पास किसी बात को लेकर विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और कुछ युवकों ने एक युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान के प्रयास तेज किए और पांच नाबालिगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस घटना के कारणों और मारपीट में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

वहीं, जिस युवक की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ है, उसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस पीड़ित युवक की पहचान और उसके संबंध में जानकारी जुटाने में लगी है।

फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो और मौके से मिले तथ्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आने पर आगे कार्रवाई की जा सकती है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019