CG News : लव मैरिज के एक साल बाद पति-पत्नी की मौत, फंदे पर मिले दोनों के शव
गरियाबंद के भेजीपदर गांव में घर के अंदर मिले शव, आत्महत्या की वजह तलाश रही पुलिस

CG News : गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के अमलीपदर थाना क्षेत्र में पति-पत्नी की मौत का मामला सामने आया है। भेजीपदर गांव में सोमवार सुबह दोनों के शव घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटके मिले। दोनों ने करीब एक साल पहले ही प्रेम विवाह किया था।
जानकारी के अनुसार, मिलाप ध्रुव और उसकी पत्नी मंजुला ध्रुव साथ रहते थे। बताया जा रहा है कि मिलाप ने इससे पहले किसी बात से आहत होकर जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। इसके बाद बीती रात उसने फांसी लगाकर जान दे दी। पति की मौत के बाद पत्नी ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की सूचना मिलते ही अमलीपदर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को फंदे से नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आत्महत्या की वजह अब भी स्पष्ट नहीं है। पुलिस दोनों परिवारों, रिश्तेदारों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। दंपती के बीच किसी तरह का विवाद या पारिवारिक अनबन थी या घटना के पीछे कोई अन्य कारण, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल कर रही है।


