Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : संकुल कसेकेरा के चिराग और सिमरन ने ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाया अपना हुनर

ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में चिराग और सिमरन ने प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर संकुल कसेकेरा का नाम रोशन किया

CG News : संकुल कसेकेरा के चिराग और सिमरन ने  ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाया अपना हुनर
X

CG News : महासमुंद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के परिपेक्ष्य में स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी देवनारायण दीवान एवम विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक मनोज चक्रधारी के मार्गदर्शन में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बागबाहरा में सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय चित्रकला एवम भाषण प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया।




प्रतियोगिता में संकुल केन्द्र कसेकेरा के शासकीय प्राथमिक शाला बिडोरा के कक्षा चौथी के छात्र चिराग चन्द्राकर ने भाषण प्रतियोगिता में ब्लॉक बागबाहरा में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। संस्था के प्रधानपाठक सनत कुमार साहू एवम शिक्षक महादेव देवांगन के परिश्रम और प्रेरणा से यह विशेष उपलब्धि हासिल हुई है। साथ ही हाई स्कूल स्तर की प्रतियोगिता में शासकीय हाई स्कूल कसेकेरा की कक्षा नवमी की छात्रा कुमारी सिमरन यादव ने चित्रकला प्रतियोगिता में ब्लॉक में द्वितीय स्थान अर्जित किया।


उनके इस उपलब्धि मे संस्था के प्राचार्य पवन कुमार चक्रधारी ,व्याख्याता लोकू राम चन्द्राकर एवम प्रेमीन दीवान के प्रोत्साहन और मेहनत का अतुलनीय योगदान रहा। हाईस्कूल स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में सरस्वती ग्रामगंगा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कसेकेरा की छात्रा कुमारी सुष्मिता ठाकुर ने भी भाग लेकर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की।




ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को कसेकेरा संकुल के समन्वयक मनीष अवसरिया, प्रधानपाठक डॉ विजय शर्मा, प्रमोद चन्द्राकर, अर्चना चन्द्राकर ,पवन कुंजाम, राकेश ठाकुर, खेमूप्रसाद दीवान, खगेश्वर राजपूत शिक्षक जितेंद्र साहू, योगेश साहू ,संजय कुमार अग्रवाल एवं डॉ अजय कुमार भतपहरी ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित किये हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019