Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : हाथी के हमले में ग्रामीण की दर्दनाक मौत, जंगल में मिला शव, गांव में पसरा मातम

सूरजपुर के जजावल गांव में जंगल गए ग्रामीण पर हाथी ने किया हमला, सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, जांच जारी

CG News : हाथी के हमले में ग्रामीण की दर्दनाक मौत, जंगल में मिला शव, गांव में पसरा मातम
X

CG News : सूरजपुर। जिले में हाथी के हमले से एक बार फिर इंसानी जान चली गई। वन परिक्षेत्र प्रतापपुर के ग्राम जजावल में एक ग्रामीण की हाथी के हमले में मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक किसी काम से जंगल की ओर गया था। इसी दौरान उसका सामना हाथी से हो गया। हाथी ने ग्रामीण पर हमला कर उसे कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत होने की आशंका जताई जा रही है।

जंगल में मिला ग्रामीण का शव

घटना का पता तब चला, जब कुछ ग्रामीण जंगल की ओर से गुजर रहे थे। उन्होंने वहां ग्रामीण का शव देखा और तत्काल आसपास के लोगों के साथ वन विभाग को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई। शव को आवश्यक कार्रवाई के लिए कब्जे में लिया गया है।

वन विभाग की टीम घटना की जांच के साथ इलाके में हाथी की मौजूदगी और उसकी गतिविधियों की भी जानकारी जुटा रही है। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019