Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: चार साल के रिश्ते का दर्द बना मौत की वजह, युवक ने घर में फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

CG News: चार साल के रिश्ते का दर्द बना मौत की वजह, युवक ने घर में फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
X

CG News : कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा शहर में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। शहर के मजगांव रोड स्थित एक मकान में युवक का शव फंदे से लटका मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान आलोक दुबे के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आलोक पिछले चार वर्षों से एक युवती के साथ रिश्ते में था। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से किसी निजी कारण को लेकर मानसिक तनाव में था। हालांकि, आत्महत्या का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

बुधवार को परिजनों ने घर के भीतर आलोक का शव फांसी के फंदे पर लटका देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। परिजनों और परिचितों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं तथा यदि कोई सुसाइड नोट या अन्य साक्ष्य मिलते हैं, तो उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019