Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : खेत में जोताई के दौरान करंट की चपेट में आया किसान, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

CG News : खेत में जोताई के दौरान करंट की चपेट में आया किसान, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत
X

CG News : खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में खेती के दौरान एक दर्दनाक हादसे में किसान की जान चली गई। खेत में जोताई कर रहे किसान की बोरवेल के लिए बिछाई गई बिजली लाइन की चपेट में आने से करंट लग गया, जिससे उसकी मौके पर ही गंभीर हालत हो गई। अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान बैगा टोला निवासी 43 वर्षीय महेश वर्मा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को महेश वर्मा अपने खेत में जोताई का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान खेत में मौजूद बोरवेल की विद्युत लाइन के संपर्क में आने से उन्हें जोरदार करंट लगा और वे खेत में ही गिर पड़े।

घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत उनकी मदद के लिए पहुंचे और उन्हें उपचार के लिए खैरागढ़ सिविल अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर यह हादसा बिजली लाइन की चपेट में आने से हुआ माना जा रहा है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019