Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : शराब खरीदने पहुंचा तो खुल गई ‘नकली नोट’ की पोल, 500 के चारों नोटों पर था एक ही सीरियल नंबर

CG News : शराब खरीदने पहुंचा तो खुल गई ‘नकली नोट’ की पोल, 500 के चारों नोटों पर था एक ही सीरियल नंबर
X

CG News : जांजगीर-चांपा। जिले में नकली नोट खपाने की कोशिश कर रहे एक युवक को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी देशी शराब दुकान पर 500 रुपये का नकली नोट देकर शराब खरीदने पहुंचा था, लेकिन सतर्कता के चलते उसका पूरा खेल वहीं खत्म हो गया। जांच के दौरान उसके पास से बरामद 500 रुपये के चारों नोट नकली निकले और सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि सभी नोटों का सीरियल नंबर एक ही था।

यह मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक देशी मदिरा दुकान में संदिग्ध 500 रुपये का नोट देकर शराब खरीदने की कोशिश कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

आरोपी ने अपनी पहचान सत्येन्द्र कुमार कुर्रे उर्फ सत्यम कुर्रे, निवासी ग्राम दोमुहानी, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के रूप में बताई। तलाशी के दौरान उसके पास से 500 रुपये के चार नोट बरामद किए गए। नोटों की जांच तत्काल स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, अकलतरा शाखा में कराई गई, जहां सभी नोट नकली पाए गए। बैंक अधिकारियों ने यह भी पुष्टि की कि चारों नोटों पर एक ही सीरियल नंबर अंकित था, जिससे नकली नोटों का मामला साफ हो गया।

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह ये नकली नोट रायपुर से लेकर आया था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 180 के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नकली नोटों का यह नेटवर्क कहां से संचालित हो रहा है और इसमें अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019