Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : हिस्ट्रीशीटर मोहम्मद गनी पर जिला बदर की कार्रवाई, 3 माह तक 6 जिलों में प्रवेश पर रोक

CG News : हिस्ट्रीशीटर मोहम्मद गनी पर जिला बदर की कार्रवाई, 3 माह तक 6 जिलों में प्रवेश पर रोक
X

CG News : रायपुर। राजधानी रायपुर में लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपी मोहम्मद गनी के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए उसे तीन माह के लिए छह जिलों से जिला बदर कर दिया है। यह आदेश पुलिस कमिश्नर रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990 के तहत जारी किया गया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी मोहम्मद गनी वर्ष 2016 से लगातार गंभीर आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है। उसके खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी, नकबजनी, आर्म्स एक्ट और जुआ अधिनियम सहित कुल 18 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

आरोपी टिकरापारा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसके आपराधिक रिकॉर्ड और कानून-व्यवस्था पर पड़ने वाले संभावित प्रभाव को देखते हुए उसके विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई की गई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ऐसे तत्वों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019