Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : बिजली सब स्टेशन में ड्यूटी के दौरान ऑपरेटर की मौत, करंट की चपेट में आने की आशंका, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

बिलासपुर के कुरेली सब स्टेशन में 32 वर्षीय अमन साहू अचेत अवस्था में मिला, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया; सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता और हादसे के कारणों की जांच जारी।

CG News : बिजली सब स्टेशन में ड्यूटी के दौरान ऑपरेटर की मौत, करंट की चपेट में आने की आशंका, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल
X

CG News : बिलासपुर। जिले के तखतपुर क्षेत्र में बिजली सब स्टेशन में ड्यूटी के दौरान एक युवा ऑपरेटर की मौत हो गई। ग्राम कुरेली स्थित सब स्टेशन में कार्यरत 32 वर्षीय अमन साहू की मौत की वजह करंट की चपेट में आना बताई जा रही है। घटना के बाद बिजली विभाग और ठेका कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

जानकारी के अनुसार, अमन साहू ठेका कंपनी के अंतर्गत सब स्टेशन ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। वह बीती रात ग्राम कुरेली स्थित बिजली सब स्टेशन में ड्यूटी कर रहा था। रातभर ड्यूटी के बाद सुबह जब दूसरा ऑपरेटर चार्ज संभालने पहुंचा, तो अमन कार्यालय में अचेत अवस्था में पड़ा मिला। इसके बाद उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद आरोप लगाए जा रहे हैं कि ऑपरेटर को काम के दौरान आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए थे। हालांकि, सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता और हादसे की वास्तविक परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019