Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : खाट पर सो रहे बुजुर्ग को आग ने घेरा, 60% झुलसने के बाद अस्पताल में मौत

धमतरी के नवागांव कचना में दर्दनाक हादसा, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

CG News : खाट पर सो रहे बुजुर्ग को आग ने घेरा, 60% झुलसने के बाद अस्पताल में मौत
X

CG News : धमतरी। जिले में एक दर्दनाक हादसे में बुजुर्ग की जान चली गई। रात में खाना खाकर खाट पर सोए बुजुर्ग आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा बिरेझर चौकी क्षेत्र के नवागांव कचना में गुरुवार रात हुआ। मृतक की पहचान नोहर यादव के रूप में हुई है। वे रोज की तरह खाना खाने के बाद अपनी खाट पर सो गए थे। इसी दौरान देर रात अचानक खाट में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

परिजनों को बिजली बंद होने के बाद घटना का पता चला। जब उन्होंने देखा तो बुजुर्ग आग से बुरी तरह झुलस चुके थे। परिवार के लोगों ने तत्काल आग बुझाई और उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल धमतरी पहुंचाया। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग करीब 60 प्रतिशत तक झुलस गए थे। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019