CG News : कस्टोडियल डेथ के बाद SP का बड़ा एक्शन, चांपा थाना प्रभारी हुए लाइन हाजिर
आबकारी मामले में गिरफ्तार युवक की हिरासत में मौत के बाद कार्रवाई, आरक्षक निलंबित; नए थाना प्रभारी की नियुक्ति

CG News : जांजगीर-चांपा। चांपा थाना क्षेत्र में पुलिस हिरासत में हुई मौत के मामले के बाद पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने बड़ा प्रशासनिक एक्शन लिया है। कार्रवाई के तहत चांपा थाना प्रभारी अशोक वैष्णव को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, आबकारी मामले में गिरफ्तार शिव सहीस की पुलिस हिरासत में मौत हुई थी। घटना के बाद पुलिस विभाग में कार्रवाई का सिलसिला शुरू हुआ। मामले में आरक्षक ईश्वरी राठौर को तत्काल निलंबित किया गया था।
अब थाना प्रभारी अशोक वैष्णव के साथ सहायक उपनिरीक्षक बाबूलाल दिवाकर का भी तबादला किया गया है। वहीं कमलेश सेंडे को चांपा थाने का नया थाना प्रभारी बनाया गया है।
कस्टोडियल डेथ के बाद हुई इस कार्रवाई को पुलिस विभाग में महत्वपूर्ण प्रशासनिक कदम माना जा रहा है। मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच और विभागीय कार्रवाई भी जारी है।


