Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, 15 साल से भरनी में थे तैनात

ड्यूटी के बाद अचानक लापता हुए थे जयप्रकाश गहिर, केंद्रीय विद्यालय के पास पेड़ पर मिला शव; पुलिस ने शुरू की जांच

CG News : CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, 15 साल से भरनी में थे तैनात
X

CG News : बिलासपुर। भरनी स्थित सीआरपीएफ कैंप में उस समय हड़कंप मच गया, जब ड्यूटी के बाद लापता हुए 33 वर्षीय आरक्षक का शव कैंप के पास पेड़ पर फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान जयप्रकाश गहिर के रूप में हुई है, जो ओडिशा के बलांगीर जिले के ग्राम करबहाली के निवासी थे।

पुलिस के मुताबिक, जयप्रकाश शुक्रवार सुबह ड्यूटी पूरी करने के बाद कैंप से निकल गए थे, लेकिन इसके बाद उनका कोई पता नहीं चला। बताया जा रहा है कि घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद वह बाहर चले गए और वापस नहीं लौटे।

इसी बीच कुछ लोगों ने भरनी स्थित केंद्रीय विद्यालय के पास पेड़ पर एक व्यक्ति का शव लटका होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सकरी पुलिस के साथ सीआरपीएफ के अधिकारी और जवान मौके पर पहुंचे। शव की पहचान जयप्रकाश के रूप में हुई।

15 साल से कैंप में थे पदस्थ

जयप्रकाश पिछले करीब 15 वर्षों से भरनी स्थित सीआरपीएफ कैंप में तैनात थे। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019