Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : थाने की बैरक में फंदे से लटका मिला आरक्षक का शव, पुलिस जांच में जुटी

CG News : थाने की बैरक में फंदे से लटका मिला आरक्षक का शव, पुलिस जांच में जुटी
X

CG News : सक्ती। जिले से रविवार सुबह एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। हसौद थाना परिसर स्थित पुलिस बैरक में एक आरक्षक का शव फंदे से लटका मिलने के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान आरक्षक जय लहरे के रूप में हुई है। वे मूल रूप से भलवाही-लगरा (थाना पामगढ़) के निवासी थे और वर्तमान में हसौद थाना में पदस्थ थे।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरक्षक का शव थाना परिसर स्थित बैरक की खिड़की से बोरा सिलने में इस्तेमाल होने वाली प्लास्टिक की रस्सी के सहारे लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मियों ने तत्काल अधिकारियों को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल को सुरक्षित कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने मौत के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक निष्कर्ष नहीं निकाला है।

अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर यह स्पष्ट होगा कि घटना के पीछे वास्तविक कारण क्या है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019