Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : छुट्टी पर घर आए आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

बीजापुर के आमापल्ली में पदस्थ थे आरक्षक रूप नारायण नागवंशी, कानिडबरी स्थित घर में मिला शव; आत्महत्या की वजह अब तक अज्ञात

CG News : छुट्टी पर घर आए आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
X

CG News : धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कानिडबरी गांव में एक आरक्षक की आत्महत्या का मामला सामने आया है। छुट्टी पर अपने गांव आए आरक्षक का शव उनके घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।

मृतक की पहचान रूप नारायण नागवंशी के रूप में हुई है। वे कानिडबरी गांव के निवासी थे और बीजापुर जिले के आमापल्ली में आरक्षक के पद पर पदस्थ थे। बताया जा रहा है कि वे कुछ दिनों की छुट्टी लेकर अपने घर आए हुए थे। इसी दौरान उन्होंने घर में फांसी लगा ली। घटना की जानकारी परिजनों को होने के बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही अर्जुनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019