Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : किसान के अंदाज में दिखे CM विष्णुदेव साय, खेत में चलाया हल

गृहग्राम बगिया में मुख्यमंत्री साय ने बैलों के साथ की बियासी, खेती-किसानी से जुड़ी पुरानी यादें कीं ताजा; अन्नदाताओं और कृषि परंपरा को किया नमन.

CG News : किसान के अंदाज में दिखे CM विष्णुदेव साय, खेत में चलाया हल
X

CG News : जशपुर/रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने गृहग्राम बगिया में एक बार फिर किसान के पारंपरिक अंदाज में नजर आए। मुख्यमंत्री ने खेत में उतरकर बैलों के साथ हल चलाया और बियासी की। इस दौरान उन्होंने खेती-किसानी से जुड़ी अपनी पुरानी यादों को भी ताजा किया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि किसान परिवार से होने के कारण खेती उनके जीवन का केवल काम नहीं, बल्कि संस्कार और जीवन का अभिन्न हिस्सा है। खेत की मिट्टी की खुशबू और चारों ओर फैली हरियाली उन्हें हमेशा नई ऊर्जा देती है।



खेत में हल चलाते हुए मुख्यमंत्री ने कृषि से अपने जुड़ाव को याद किया और कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान उसकी समृद्ध कृषि परंपरा और मेहनतकश किसानों से है। उन्होंने प्रदेश के अन्नदाता किसानों और छत्तीसगढ़ की कृषि संस्कृति को नमन किया।

मुख्यमंत्री का यह किसान रूप देखकर ग्रामीणों में भी उत्साह नजर आया। बगिया में खेतों के बीच सीएम साय का यह अंदाज सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019