Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : CM साय का बड़ा ऐलान, ई-रिक्शा पर अब मिलेगा 1 लाख तक अनुदान, श्रमिकों के लिए बनेंगे जन सुविधा केंद्र

विश्वकर्मा जयंती पर श्रमिक महासम्मेलन में मुख्यमंत्री ने की घोषणाएं, ई-रिक्शा अनुदान 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख और शहरों में खुलेंगे जन सुविधा केंद्र

CG News : CM साय का बड़ा ऐलान, ई-रिक्शा पर अब मिलेगा 1 लाख तक अनुदान, श्रमिकों के लिए बनेंगे जन सुविधा केंद्र
X

CG News : रायपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर रायपुर के इनडोर स्टेडियम में आयोजित श्रमिक महासम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्रमिकों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रमिक प्रदेश के विकास की अहम कड़ी हैं और सरकार उनके कल्याण के लिए लगातार योजनाओं का विस्तार कर रही है।

ई-रिक्शा अनुदान हुआ दोगुना

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को ई-रिक्शा खरीदने के लिए अब 1 लाख तक का अनुदान मिलेगा। इससे पहले इस योजना के तहत 50 हजार तक की सहायता दी जाती थी। सरकार के अनुसार अनुदान बढ़ाने का उद्देश्य श्रमिकों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करना है।

शहरों में खुलेंगे ‘श्रमिक जन सुविधा केंद्र’

श्रमिकों को अलग-अलग सरकारी सुविधाओं और सेवाओं के लिए भटकना न पड़े, इसके लिए प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में ‘श्रमिक जन सुविधा केंद्र’ स्थापित किए जाएंगे। इन केंद्रों पर श्रमिकों को आवश्यक सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने की योजना है।

ई-बाइक के लिए भी सहायता योजना

मुख्यमंत्री ने श्रमिकों के आवागमन को आसान बनाने के लिए ई-बाइक खरीदने हेतु नई सहायता योजना शुरू करने की भी घोषणा की। योजना के माध्यम से श्रमिकों को आने-जाने में सुविधा देने का लक्ष्य रखा गया है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री साय ने विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दीं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। उन्होंने श्रमिकों को प्रदेश और देश की अर्थव्यवस्था व विकास की महत्वपूर्ण आधारशिला बताया।

मुख्यमंत्री की घोषणाओं के बाद अब संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन और पात्रता से जुड़ी विस्तृत जानकारी विभागीय स्तर पर सामने आने की उम्मीद है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019