Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : CISF जवान के साथ लिव-इन में रह रही युवती की संदिग्ध मौत, सीढ़ियों पर मिला शव

करीब 15 दिन पहले किराए के मकान में शिफ्ट हुए थे दोनों, जवान ने परिजनों को आत्महत्या की सूचना दी; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका.

CG News : CISF जवान के साथ लिव-इन में रह रही युवती की संदिग्ध मौत, सीढ़ियों पर मिला शव
X

CG News : दुर्ग। मोहन नगर थाना क्षेत्र के शंकर नगर में 26 वर्षीय अंजलि जगदीश घोड़ेश्वर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। अंजलि पिछले करीब दो वर्षों से CISF जवान करण सिंह के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। करीब 15 दिन पहले ही दोनों किराए के मकान में शिफ्ट हुए थे।

जानकारी के मुताबिक, घटना के बाद अंजलि का शव मकान की सीढ़ियों पर पड़ा मिला। CISF जवान ने अंजलि के परिजनों को फोन कर आत्महत्या की जानकारी दी, लेकिन पुलिस को घटना की सूचना नहीं दी गई।

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

घटना की जानकारी मिलने के बाद अंजलि के परिजनों ने मामले को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। परिजनों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

मोहन नगर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया है। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल की परिस्थितियों और संबंधित लोगों से पूछताछ के आधार पर मामले की जांच कर रही है। युवती की मौत आत्महत्या है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है, इसका खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही होगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019