Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा में चूक, चैनल गेट खोलकर फरार हुआ अपचारी बालक], गिनती के दौरान हुआ खुलासा

कोरबा के कोडिया बाल संप्रेक्षण गृह में सुबह जवानों के व्यस्त होने का फायदा उठाकर भागा बालक, पुलिस घर और रिश्तेदारों से कर रही पूछताछ

CG News : बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा में चूक, चैनल गेट खोलकर फरार हुआ अपचारी बालक], गिनती के दौरान हुआ खुलासा
X

CG News : कोरबा। जिले में स्थित कोडिया बाल संप्रेक्षण गृह से एक अपचारी बालक के फरार होने का मामला सामने आया है। शनिवार सुबह मुख्य द्वार खुलने के बाद जवानों के व्यस्त होने का फायदा उठाकर बालक चैनल गेट खोलकर भाग निकला। घटना का पता उस समय चला, जब गिनती के दौरान बालक गायब मिला। इसके बाद परिसर में हड़कंप मच गया और पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी।

जानकारी के मुताबिक, पोंडीबहार निवासी बालक को चोरी के एक मामले में 27 सितंबर को कोडिया स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में दाखिल कराया गया था। शनिवार सुबह मुख्य द्वार खुलने के बाद सुरक्षा में तैनात जवान अपने काम में व्यस्त हो गए। इसी दौरान मौका पाकर बालक चैनल गेट खोलकर फरार हो गया।

गिनती के दौरान बालक के मौजूद नहीं होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद सीएसईबी चौकी पुलिस को सूचना दी गई और उसकी पतासाजी शुरू की गई। सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी के मुताबिक, बालक की तलाश के लिए उसके घर और रिश्तेदारों से पूछताछ की जा रही है।

कोडिया बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालकों के फरार होने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी यहां से बालकों के भागने के मामले सामने आ चुके हैं। बार-बार ऐसी घटनाएं होने से संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल पुलिस फरार बालक की तलाश में जुटी हुई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019