Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: ओवर रेट में शराब बिक्री, दो आबकारी एस‌आई सस्पेंड, एडीईओ को नोटिस

CG News: ओवर रेट में शराब बिक्री, दो आबकारी एस‌आई सस्पेंड, एडीईओ को नोटिस
X

CG News: रायपुर। सरकारी शराब दुकान में ओवर रेट में शराब बिक्री के मामले में आयुक्त आबकारी ने बलौदा बाजार और बालोद के दो उप निरीक्षकों को निलंबित कर एक सहायक आबकारी अधिकारी को नोटिस जारी किया है। जारी आदेशानुसार कंपोजिट शराब दुकान रोहासी में ओवर रेट पर शराब बिकने को लेकर उप निरीक्षक पी माधव राव को निलंबित किया गया है। उसे संभागीय उड़न दस्ता रायपुर अटैच किया गया है।

इसी तरह से गुरूर बालोद के उप निरीक्षक आशा राम शाक्य के प्रभार वाले क्षेत्र में 53 पेटी शराब थोक में अधिक बेची गई थी। इसमें लापरवाही बरतने पर शाक्य को निलंबित कर दुर्ग अटैच किया गया है। वहीं इसकी निगरानी नियंत्रण में ढिलाई बरतने के आरोप में सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019