CG News : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिलेंगे 6 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने नामों को दी मंजूरी
30 अक्टूबर को हुई कॉलेजियम की बैठक में चार अधिवक्ताओं और दो न्यायिक अधिकारियों के नामों पर बनी सहमति, नियुक्ति की प्रक्रिया होगी आगे।

CG News : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने हाईकोर्ट में छह नए जजों की नियुक्ति के लिए प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इनमें चार अधिवक्ता और दो न्यायिक अधिकारी शामिल हैं। कॉलेजियम की 30 अक्टूबर 2026 को हुई बैठक में इन नामों पर सहमति बनी।
कॉलेजियम की मंजूरी के बाद जिन छह नामों को आगे बढ़ाया गया है, उनमें आनंद शुक्ला, रत्न निधि पुस्टी, शशांक ठाकुर, सौरभ शर्मा, रजनीश श्रीवास्तव और बलराम प्रसाद वर्मा शामिल हैं।
चार अधिवक्ता और दो न्यायिक अधिकारी होंगे शामिल
प्रस्ताव के अनुसार, छह नामों में चार अधिवक्ता और दो न्यायिक अधिकारियों को हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किए जाने की सिफारिश की गई है। कॉलेजियम की इस सहमति को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायिक कार्यों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


