Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : बीजापुर में नक्सली डंप का खुलासा, SLR/LMG समेत हथियार और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

बेदरे थाना क्षेत्र के लंका पहाड़ी के जंगल में सर्चिंग के दौरान जमीन के अंदर छिपाकर रखा डंप मिला, INSAS, BGL लॉन्चर, ग्रेनेड और बड़ी संख्या में कारतूस जब्त.

CG News : बीजापुर में नक्सली डंप का खुलासा, SLR/LMG समेत हथियार और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद
X

CG News : बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। बेदरे थाना क्षेत्र के लंका पहाड़ी के जंगलों में सर्चिंग और डिमाइनिंग अभियान के दौरान जवानों ने जमीन के अंदर छिपाकर रखे गए नक्सली डंप का पता लगाया। यहां से हथियार, विस्फोटक सामग्री और बड़ी संख्या में कारतूस बरामद किए गए हैं।

सुरक्षा बलों के अनुसार, बरामद सामग्री में SLR/LMG रायफल, INSAS रायफल, .315 बोर बंदूक, 2 BGL लॉन्चर, 17 BGL सेल और चाइना हैंड ग्रेनेड सहित बड़ी मात्रा में गोला-बारूद शामिल है। बरामद सभी हथियारों और सामग्री को जब्त कर लिया गया है।

सितंबर में पांचवीं बड़ी बरामदगी

पुलिस के मुताबिक, सितंबर महीने में बीजापुर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में नक्सली डंप मिलने की यह पांचवीं कार्रवाई है। इससे पहले भैरमगढ़, फरसेगढ़, मिरतुर और भोपालपटनम क्षेत्रों में भी सुरक्षा बलों ने हथियार, विस्फोटक और अन्य नक्सली सामग्री बरामद की थी।

फिलहाल सुरक्षा बलों की ओर से इलाके में सर्चिंग अभियान जारी है। बरामद हथियारों और सामग्री के संबंध में पुलिस ने आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019