Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : भिलाई स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा, स्किड स्टीयर लोडर में फंसे ठेका श्रमिक की मौत

भिलाई के कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग में हादसा, मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच फंसे 33 वर्षीय श्रमिक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा; जांच शुरू

CG News : भिलाई स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा, स्किड स्टीयर लोडर में फंसे ठेका श्रमिक की मौत
X

CG News : भिलाई नगर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) में सोमवार शाम हुए हादसे में 33 वर्षीय ठेका श्रमिक की मौत हो गई। दुर्घटना कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग के MCR-3 क्षेत्र में हुई, जहां श्रमिक मशीन के सामने के दरवाजे और बकेट के बीच फंसा मिला।

मृतक की पहचान ललित कुमार साहू (33) के रूप में हुई है। वह मेसर्स उत्कल प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड में संविदा कर्मचारी के तौर पर कार्यरत था और हादसे के समय सामान्य पाली में ड्यूटी पर था। ललित मूल रूप से राजनांदगांव क्षेत्र का रहने वाला बताया गया है।

प्रबंधन के अनुसार, सोमवार शाम करीब 4:35 बजे कोक ओवन बैटरी क्रमांक 5 और 6 के MCR-3 क्षेत्र के पीछे अचानक तेज आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर आसपास काम कर रहे कर्मचारी मौके पर पहुंचे, जहां ललित ‘हेमन’ कंपनी के स्किड स्टीयर लोडर के सामने के दरवाजे और बकेट के बीच फंसा हुआ मिला।

घटना के वक्त मशीन चालू अवस्था में थी। कर्मचारियों ने तत्काल उसे बाहर निकालने का प्रयास किया और बाहर निकालने के बाद एंबुलेंस से एमएमपी-1 चिकित्सा इकाई पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। संयंत्र प्रबंधन ने हादसे की पुष्टि की है और मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019