Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : मंत्री गुरु खुशवंत साहेब पर Instagram में आपत्तिजनक टिप्पणी, आरोपी गिरफ्तार

कांवड़ यात्रा की पोस्ट पर की गई थी अमर्यादित टिप्पणी, डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई

CG News : मंत्री गुरु खुशवंत साहेब पर Instagram में आपत्तिजनक टिप्पणी, आरोपी गिरफ्तार
X

CG News : रायपुर। कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने डिजिटल साक्ष्यों और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी की पहचान की।

जानकारी के अनुसार, मंत्री के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर चंदखुरी से आरंग तक निकाली गई 71 किलोमीटर लंबी कांवड़ यात्रा से संबंधित पोस्ट साझा की गई थी। इसी पोस्ट के कमेंट सेक्शन में एक इंस्टाग्राम आईडी से मंत्री और सतनामी समाज के खिलाफ कथित तौर पर अमर्यादित टिप्पणियां की गई थीं।

मामले में सामाजिक कार्यकर्ता ओम प्रकाश बघेल ने रायपुर के सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि टिप्पणियों से मंत्री की प्रतिष्ठा और समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है।

पुलिस ने 17 अगस्त को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। डिजिटल साक्ष्यों के विश्लेषण के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस की कार्रवाई के बाद मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019