Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : खेत में शौच के लिए गई 80 वर्षीय महिला पर तेंदुए का हमला, मौके पर मौत

गरियाबंद के हाठ महुआ गांव में देर रात हुई घटना, लोहारी ग्राम पंचायत क्षेत्र में तेंदुए के हमले से मची दहशत; वन विभाग ने शुरू की निगरानी.

CG News : खेत में शौच के लिए गई 80 वर्षीय महिला पर तेंदुए का हमला, मौके पर मौत
X

CG News : गरियाबंद। जिले में तेंदुए के हमले की एक दर्दनाक घटना सामने आई है। लोहारी ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले हाठ महुआ गांव में देर रात घर से बाहर निकली 80 वर्षीय महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, उकरी बाई कमर (80 वर्ष) देर रात शौच के लिए घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत की ओर गई थीं। इसी दौरान खेत में घात लगाए बैठे तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि हमले के बाद तेंदुआ महिला के शरीर को क्षत-विक्षत कर कई हिस्सों को खा गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

ग्रामीणों के मुताबिक, घटना के बाद इलाके में तेंदुए की मौजूदगी को लेकर लोगों में डर बना हुआ है। वन विभाग और स्थानीय प्रशासन को घटना की सूचना दी गई है। क्षेत्र में तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019