Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़
CG News : घर में फंदे पर मिली 26 वर्षीय शिक्षिका की लाश, पुलिस जांच में जुटी
सूरजपुर के प्रेमनगर में स्वामी आत्मानंद स्कूल की शिक्षिका की मौत, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस; आत्महत्या के कारणों का पता नहीं

CG News : सूरजपुर। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में एक 26 वर्षीय शिक्षिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। शिक्षिका का शव उसके घर के अंदर फंदे पर लटका मिला। मृतका सलका निवासी बताई जा रही है और वह स्वामी आत्मानंद स्कूल में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थी।
जानकारी के मुताबिक, घटना रात के समय की है। घर के अंदर शिक्षिका का शव मिलने के बाद परिजनों और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर प्रेमनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की।
पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल शिक्षिका ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण सामने नहीं आया है। पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और परिजनों के बयानों के आधार पर मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।
Next Story


