Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : सुनसान कमरे में मिली 24 वर्षीय युवक की लाश, गांव में मचा हड़कंप

आंची दादर के सुनसान कमरे में मिला शव, मौत की वजह स्पष्ट नहीं; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, जांच में जुटी पुलिस

CG News : सुनसान कमरे में मिली 24 वर्षीय युवक की लाश, गांव में मचा हड़कंप
X

CG News : कटघोरा। कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के आंची दादर इलाके में गुरुवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक सुनसान कमरे के अंदर युवक का शव मिला। शव मिलने की सूचना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

मृतक की पहचान 24 वर्षीय अभिनय रजक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने सुबह सुनसान कमरे के अंदर युवक का शव देखा और इसकी जानकारी तत्काल कटघोरा पुलिस को दी।

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो सका है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी सूचना दी गई है। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019