Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : 10 हजार की रिश्वत लेते प्राचार्य और लिपिक गिरफ्तार, ACB ने रंगे हाथों दबोचा

किरारी शासकीय स्कूल में 80 हजार के एरियर भुगतान के बदले मांगी थी रिश्वत, ट्रैप कार्रवाई में ACB ने दोनों को पकड़ा

CG News : 10 हजार की रिश्वत लेते प्राचार्य और लिपिक गिरफ्तार, ACB ने रंगे हाथों दबोचा
X

CG News : जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सरकारी स्कूल की प्राचार्य और लिपिक को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कार्रवाई से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।

मामला शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किरारी का है। जानकारी के मुताबिक, प्राचार्य अंजुलता सोनी और लिपिक विकास मसीह ने स्कूल के बाबू मनीष राठौर से उनके 80 हजार रुपए के वेतन वृद्धि एरियर की राशि निकालने के एवज में रिश्वत की मांग की थी।

शिकायत मिलने के बाद ACB बिलासपुर की टीम ने मामले की जांच की और आरोपियों को पकड़ने के लिए ट्रैप कार्रवाई की। तय योजना के तहत जैसे ही दोनों ने 10 हजार रुपए की रिश्वत की रकम स्वीकार की, ACB की टीम ने उन्हें मौके पर गिरफ्तार कर लिया।

कार्रवाई के लिए ACB की 13 सदस्यीय विशेष टीम मौके पर मौजूद रही। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019