Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

IAS-IFS Transfer : छत्तीसगढ़ में 23 IAS-IFS अफसरों के प्रभार बदले, आदेश जारी

मंत्रालय से जिलों तक प्रशासनिक फेरबदल, सोनमणि बोरा को नगरीय प्रशासन की कमान; कई वरिष्ठ अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

IAS-IFS Transfer : छत्तीसगढ़ में 23 IAS-IFS अफसरों के प्रभार बदले, आदेश जारी
X

IAS-IFS Transfer : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 23 IAS और IFS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया है। जारी आदेश के तहत मंत्रालय से लेकर जिलों तक कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। तबादलों और नई पदस्थापनाओं के जरिए विभिन्न विभागों में प्रशासनिक जिम्मेदारियों का पुनर्गठन किया गया है।

सोनमणि बोरा को नगरीय प्रशासन की कमान

फेरबदल के तहत सोनमणि बोरा को नगरीय प्रशासन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं आर. शंगीता को नगरीय प्रशासन विभाग से हटाकर सचिव के रूप में मंत्रालय में पदस्थ किया गया है। भुवनेश यादव अपने मौजूदा प्रभार के साथ आदिम जाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।

नीलेश क्षीरसागर बने संचालक, नगरीय प्रशासन

नीलेशकुमार महादेव क्षीरसागर को कांकेर कलेक्टर के पद से हटाकर संचालक, नगरीय प्रशासन की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं रिमिजयुस एक्का को संचालक, नगरीय प्रशासन के पद से हटाकर विशेष सचिव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग बनाया गया है। रिमिजयुस एक्का को इसके साथ ही मिशन संचालक, जल जीवन मिशन का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

आदेश जारी-











Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019